वजन कम करने का उपाय Weight Loss Tips

Weight Loss Tipsअपने शरीर का वजन कम करने का निर्णय लेना एक महत्वपूर्ण कदम है। वजन कम करने के लिए कई तरीके है। कुछ उपायों को अपना कर अपने शरीर का वजन कम किया जा सकता है। मोटापा कम करने के लिए कोई खास इलाज नहीं होता है। अपने हेल्थकेयर डाक्टर से वजन कम करने के बारे मे सलाह लेकर अपने जीवनशैली मे बदलाव ला करके वजन को कम किया जा सकता है।

अपने दिनचर्या मे परिवर्तन करके वजन को कम किया जा सकता है। शरीर और स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित होना और शरीर को उचित तरीके से कैसे पोषण करना है। इस बात का जानकारी होना जरूरी है।

वजन पर स्वयं का निगरानी रखना Care On Your weight

वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आप कम कैलोरी उपभोग करते है और ज्यादा कैलोरी खर्च करते है तो आप का वजन घटेगा। अपने जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ खुद का निगरानी महत्वपूर्ण है।

स्वं का निगरानी, खाने- पीने और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान रखने को संदर्भित करता। निगरानी रखने के लिए खाद्य डायरी, नियमित वजन का ध्यान रखना और व्यायाम करना जरूरी है

शारीरिक गतिविधि Physical Activity

अध्ययनों से पता चलता है कि मोटापा से प्रभावित व्यक्ति के दिल के दौरे का खतरा ज्यादा होता है। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी है। मुख्य रूप से ऐसे व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो वजन कम करने के लिए कोशिश कर रहे हों। व्यायाम करने से न केवल वजन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि यह हड्डियों को भी स्वस्थ रखने मे योगदान देता है। व्यायाम का दिनचर्या शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यग है। प्रति सप्ताह 240 से 300 मिनट की एरोबिक गतिविधि कैलोरी कम करने के लिए लाभकारी है।

मध्यम और तेज शारीरिक गतिविधियां Medium And Fast Physical Activities

शारीरिक गतिविधि लाभकारी होने के लिए तेज गतिविधि का होना आवश्यक नहीं है। यह एक अभ्यास कार्यक्रम के साथ शुरू करना चाहिए। प्रत्येक दिन कुछ मिनटों के लिए गतिविधि को शामिल करना चाहिए।

मध्यम गतिविधि Medium Activity

मध्यम तीव्रता गतिविधि मे सांस लेने की दर मे थोड़ी वृद्धि होती है। यह कुछ हद तक कठिन लगती है।

मध्यम तीव्रता वाले गतिविधियों के उदाहरण:

  • तेज गति से चलना (15 मिनट प्रति मील)
  • घर का काम करना
  • परिवार के साथ खुमना
  • तैराकी करना
  • तेज गतिविधि Fast Activity

इस तरह के गतिविधि मे सांस लेने और पसीने की दर में वृद्धि होती है। कुछ हद तक कठिन से बहुत मुश्किल महसूस होता है। इस प्रकार की गतिविधि के समय बातचीत करना मुश्किल होता है।
तेज गतिविधियों के उदाहरण-

  • बास्केटबाल जैसे खेल
  • जॉगिंग
  • लंबा तेज पैदल चलना
  • साईक्लिंग
  • एरोबिक्स

शारीरिक गतिविधि के लक्ष्य को विकसित करना Developing The Goal Of Physical Activity

जब आप यह सोचते है कि आप व्यायाम क्यों करना चाहते हैं तो आप की प्रतिबद्धता बनती है और आप एक लक्ष्य को निर्धारित कर सकते हैं तथा योजना बनाते है।

आपका लक्ष्य स्मार्ट होना चाहिए Your Goal Should Be Smart

समय Time: उचित समय का निर्धारण आवश्यक है। कब शुरू करना है और कब समाप्त करना है। आप प्रति दिन कितने समय तक व्यायाम कर सकते हैं? सारा व्यायाम एक ही समय मे पूरा करना जरूरी नहीं है। आप अपने समय और व्यायाम को सुनियोजित कर सकते है।

तीव्रता Intensity: आप अपने हृदय गति के कितने प्रतिशत तक का व्यायाम करते हैं, यह सुनिश्चित होना चाहिए।

टाइप Type : यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आप किस तरह का व्यायाम कर रहे है। (पैदल चलना, तैराकी, एरोबिक्स, नृत्य, योग आदि)

आपका शरीर Your Body: शरीर एक जटिल प्रणाली है। इसे पहचानने और सीखने का प्रयास करना आपका वजन घटाने और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शरीर को ठीक से पोषित करना भी आवश्यक है। इसके लिए कुछ आवश्यक बातें निम्नलिखित है-

  • एक खाद्य डायरी बनायें यहां तक कि स्नैक्स का खपत भी नोट करें।
  • दैनिक या साप्ताहिक करने वाले व्यायाम की सूची बनाएं।
  • परिवार के इतिहास की सूची (टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग, आदि) बनायें।
  • वर्तमान में आप जो भी दवा और आहार ले रहे हों उसकी सूची बनाएं।

किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लें। आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना वजन कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के इच्छुक व्यक्ति के लिए एक अच्छा सुझाव हैं। अक्सर हम जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए क्या करना चाहिए , लेकिन हम आम तौर पर गलत होते हैं। आहार विशेषज्ञ आपको निम्नलिखित सलाह दे सकता सकता हैं:

  • भोजन का योजना
  • खाद्य पदार्थों की जानकारी देते है तथा वे आपके वजन और स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं।

SBL Phytolacca Berry Tablets- वजन बढ़ने से हृदय रोग तथा उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। अपने वजन को नियंत्रित रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यदि आप खान-पान पर ध्यान देते है तथा नियमित व्यायाम करते है साथ ही होमियोपैथिक दवा SBL Phytolacca Berry Tablets लेते है तो यह दवा आप का वजन कम करने मे लाभकारी होगा। इस दवा के बारे मे अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Share this post

Related Post

मोतियाबिंद के ...

मोतियाबिंद कई प्रकार का होता है जिसका वर्णन नीचे दिया गया है- • परमाणु मोतियाबिंद – यह लेंस...

Read More

मोतियाबिंद क्य...

मोतियाबिंद आंख के सामान्य लेंस पर झिल्ली का बनना है। जिन लोगो को मोतियाबिंद हो जाता है, लेंस...

Read More

पेट में दर्द हो...

पेट दर्द का कई तरह के सामान्य कारण होते हैं, जैसे अपच होना या मांसपेशियों में खिंचाव होना...

Read More