कद लम्बा करने के लिए प्रभावी व्यायाम Exercise To Increase Height Naturally

Exercise To Increase Height Naturallyप्रतिदिन व्यायाम करने से मांशपेशियों मे खिचाव आता है और शक्रीयता बनती है जो कद को लम्बा होने मे मदद करता है। शरीर की लम्बाई बढ़ाने के लिए समुचित आहार और व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

1- लम्बाई बढ़ाने के लिए Hanging Exercise

ऊंचाई बढ़ाने के लिए यह काफी प्रचलित व्यायाम है। इस व्यायाम के करने से जल्द परिणाम दीखता है। कहीं भी लटकने का जुगाड़ बना कर अपने शरीर को धीरे धीरे उपर नीचे करने से आपके शरीर में खिचाव होगा जिससे लम्बाई बढ़ने में सहयोग मिलेगा।

2- लम्बाई बढ़ाने के लिए Pelvic Shift

पैल्विक शिफ्ट व्यायाम ऊंचाई बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे व्यायामों में से एक है। यह रीढ़ की हड्डी और कूल्हों को बढ़ाता है, जो ऊंचाई बढ़ाने के लिए जरूरी है यह आसन लम्बाई बढ़ाने के लिए सबसे आसान आसनो में से एक है।

फर्श या कहीं भी समतल जगह पर चटाई बिछाकर सीधे लेट जाएँ। उसके बाद अपने पैरो को घुटने से झुकायें अब अपने हिप्प और पीठ को उपर की ओर उठायें और पैरो से जमीन पर दबाब डालें। धीरे-धीरे हीप को नीचे फिर ऊपर करते रहे। इस अभ्यास को 5-6 बार करें।

3- लम्बाई बढ़ाने के लिए Swimming

लम्बाई बढ़ाने के लिए तैराकी एक अच्छा एक्सरसाइज है। यह सरल और प्रभावी है। तैराकी से शरीर के लगभग सभी अंगो का एक्सरसाइज हो जाता है जिससे ऊंचाई बढ़ने में मदद मिलता है। हफ्ते में २ – ३ बार तैराकी करने से लम्बाई बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। स्विमिंग करने के लिए यह आवश्यक है कि आप किसी कोच के मार्गदर्शन ले कर ही करें और तैराकी वाला कपडा पहने।

4- कद बढ़ाने के लिए Table Top Exercise

ऊचाई बढ़ाने के लिए यह व्यायाम थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन प्रभावी है। इस व्यायाम से शरीर में ज्यादा खिचाव आता है। यह व्यायाम पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने मे मदद करता है। इस व्यायाम को करने के लिए अपने शरीर को टेबल की तरह बनाये और अपने हिप को उपर – नीचे करें। यह व्यायाम प्रतिदिन 3-4 बार 20 सेकंड के लिए करें।

5- कद बढ़ाने के लिए Jumping

कूदने वाले व्यायाम के लिए आप रस्सी कूद या बास्केटबाल खेल सकते हैं। ऊंचाई बढ़ाने के लिए जंपिंग करना अच्छा व्यायाम है। इस व्यायाम के दौरान, जमीन से शरीर का भार उठाता है जिस वजह से रीढ़ और पैरो की मांसपेशियों में खिचाव होता है। कूदने वाले व्यायाम से हड्डियों में रक्त की आपूर्ति में भी बृद्धि होती है और हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और लम्बाई बढ़ने मे मदद मिलता है।

6- जल्दी लम्बाई बढ़ाने के लिए Cobra Stretch

लम्बाई बढ़ाने के लिए कोबरा खिचाव बहुत अच्छा व्यायाम है। यह एक सरल व्यायाम है तथा यह व्यायाम शरीर पर ज्यादा तनाव नहीं डालता है। यह व्यायाम रीढ़ की हड्डी को फैलता है और शरीर को बढ़ाता है।

फर्श या किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर जमीन की तरफ उल्टा (यानि पेट जमीन की तरफ होना चाहिए) लेट जाएं। दोनों हाथो से अपने शरीर का अगला हिस्सा और पैरो की उंगलियों से पीछे का हिस्सा उठायें । कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें और फिर अपने नाक को जमीन पर मिलते हुए अपने सीने को हाथो के बीच से आगे बढ़ाये। कुछ समय तक इसी स्थिती मे रहे फिर अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएँ।

7- ऊंचाई बढ़ाने का व्यायाम Cat and Cow Stretch

अपने कद को बढ़ाने के लिए यह व्यायाम भी लाभकारी है। बिल्ली और गाय जिस अवस्था मे रहते है उसी अवस्था मे शरीर को बनाना है, फिर अपने सर और कुल्हों को उठाने का कोशिश करना है। इस व्यायाम को रोज 15 बार किया जा सकता है। इस व्यायाम से रीढ़ की हड्डी, कंधे, छाती और पीठ को मजबूती मिलता है और खिचाव आता है। यह आसन पीठ के दर्द मे भी राहत देता है।

8- कद बढ़ाने के लिए Triangle Pose

ऊंचाई बढ़ाने के लिए त्रिभुज जैसा मुद्रा प्रभावी योग है यह शरीर के लिए अच्छा कसरत है। यह पाचन में सुधार करता है, चिंता दूर करता है तथा पीठ दर्द और तनाव कम करता है। सीधे खड़े होकर अपने पैरो के बीच की दूरी 4 फीट रखें। अपने दायें पैर को 90 डिग्री और बाएं पैर को 15 डिग्री पर बाहर करें। सांस पूरा ले करके रोक लें और बाये हाथ से बाये पैर को स्पर्श करे और दाहिने हाथ को आसमान के तरफ ऊपर उठायें। इस मुद्रा में आप ३० सेकंड तक रह सकते है। इसी तरह से दाहिने हाथ से दाहिने पैर को स्पर्श करें और बाएं हाथ को ऊपर उठायें। इस आसन को 2 – 3 बार करें।

9- Downward Facing Dog Pose For Increase Height Naturally

यह आसन ऊंचाई बढ़ाने के साथ – साथ वजन घटाने मे भी सहयोग करता है। यह मुद्रा पैर, हाथ और कंधो को मजबूत बनाता है तथा थकान, अनिंद्रा, सिरदर्द और तनाव से राहत दिलाता है। अपने हाथ और पैरो को सीधे जमीन पर रखें, और अपने पूरे बॉडी को ऊपर उठायें। अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और जमीन को हाथो से दबाएं। लम्बा सांस लेने के समय शांत तरीके से इस मुद्रा को दबाये रखें। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रहें उसके बाद अपने पहले वाले अवस्था में आ जाएँ। प्रतिदिन 3 – 4 बार इसे कर सकते है।

Rite-Hite Tablets

यह एक आयुर्वेदिक दवा है। इसका कोई Side Effect नहीं है। इस दवा के इस्तेमाल से 23 साल तक के बच्चों और वयस्कों का ऊंचाई बढ़ाने में मदद मिल सकता है। इसका प्रयोग करने से शरीर के मांसपेशियों को ताकत मिलती है और ऊंचाई बढ़ाने के लिए लचीला होते है। यदि आप सोचते हों कि How to increase height naturally तो अधिक जानकारी के लिए Click करें।

Share this post

Related Post

मोतियाबिंद के ...

मोतियाबिंद कई प्रकार का होता है जिसका वर्णन नीचे दिया गया है- • परमाणु मोतियाबिंद – यह लेंस...

Read More

मोतियाबिंद क्य...

मोतियाबिंद आंख के सामान्य लेंस पर झिल्ली का बनना है। जिन लोगो को मोतियाबिंद हो जाता है, लेंस...

Read More

पेट में दर्द हो...

पेट दर्द का कई तरह के सामान्य कारण होते हैं, जैसे अपच होना या मांसपेशियों में खिंचाव होना...

Read More